Follow us on Google+

Friday, June 08, 2012

Hindi Books Collection Part-2



CLICK ON THE FILE NAMES TO DOWNLOAD



बड़ी दीदी शरत चंद्र का एक महान और दुर्लभ उपन्यास है। इसे पढ़कर आपको बहुत आनंद आयेगा, ऐसी आशा है।

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश:

इस धरती पर एक विशेष प्रकार के प्राणी हैं जो मानो फूस की आग हैं। वे तत्काल जल उठते हैं और झटपट बुझ भी जाते हैं। उनके पीछे हमेशा एक आदमी रहना चाहिए, जो जरूरत के अनुसार उनके लिए फूस जुटा दिया करे।
जैसे गृहस्थ-घरों की कन्याएँ, मिट्टी के दीये जलाते समय उनमें तेल और बाती डालती हैं, उसी तरह वे उसमें एक सलाई भी रख देती हैं। जब दीपक की लौ कुछ कम होने लगती है, तब उस छोटी-सी सलाई की बहुत आवश्यकता पड़ती हैं। उसी से बत्ती उकसायी जाती हैं। यदि वह न हो, तो तेल और बाती के होते हुए भी, दीप का जलना नहीं हो सकता।

सुरेन्द्रनाथ की तबीयत भी बहुत कुछ इसी तरह की है। उसमें बुद्धि-बल और आत्मविश्वास सब कुछ है; लेकिन वह अकेला कोई भी काम नहीं कर सकता। जैसे थोड़ा-सा काम वह उत्साहपूर्वक कर सकता है, उसी तरह बाकी काम आलस्य में छोड़कर चुपचाप बैठा भी रह सकता है। इस, मौके पर एक आदमी की जरूरत होती है, जो उसे उकसा दे।

सुरेन्द्र के पिता पश्चिम में किसी जगह वकालत करते हैं। बंगाल से उनका अधिक सम्बन्ध नहीं है। वहीं सुरेन्द्र ने बीस वर्ष की उम्र में एम.ए. पास किया—कुछ तो अपने गुणों के कारण, कुछ अपनी विमाता के गुणों के कारण। उसकी विमाता ऐसी सतर्कता से उसके पीछे पड़ी रहती कि अक्सर वह नहीं समझ पाता कि उसकी खुद की भी कोई सत्ता है या नहीं। सुरेन्द्र नामधारी कोई स्वतन्त्र जीव इस संसार में नहीं—इस विमाता की इच्छा-आज्ञा ही, मनुष्य का रूप धारण करके, सब काम-धन्धे—सोना-जागना, पढ़ना-लिखना, पास होना आदि सब करा लेती है। यह विमाता अपनी खुद की सन्तान के प्रति लापरवाह रहकर भी, सुरेन्द्र की इतनी ज्यादा फिकर करती है, जिसकी कोई सीमा नहीं। उसका खाँसना-खखारना भी उसकी निगाहों से नहीं छूटता। इस विमाता की कठोर रखवारी में, सुरेन्द्र ने नाम करने की पढ़ना-लिखना तो सीख लिया, पर आत्मनिर्भरता कतई नहीं सीख सका। उसे अपने-आप पर थोड़ा भी विश्वास न था। उसे कभी भी यह भरोसा न हो सका कि वह कभी भी कोई काम पूरा कर सकता है। उसे कब किस चीज की जरूरत है, या कब उसे क्या करना है— इसके निर्णय के लिए भी वह पूरी तरह किसी भी एक व्यक्ति पर आश्रित रहता। अकसर तो वह ठीक से यह भी निश्चित न कर सकता था कि उसे नींद आ रही है या भूख लग रही है। जब से उसने होश सम्हाला है तब से आज तक पन्द्रह वर्ष उसने अपनी विमाता पर आश्रित होकर बिताये हैं।






बिराज बहू शरत चंद्र का एक बहुत ही मार्मिक उपन्यास है। इसमे मानवीय भावनाओ को बहुत ही प्रभावी ढंग से उकेरा गया है। अवश्य पढ़ें।





इसे पढ़कर आप किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखकर उसका भविष्य बता सकतें है । पुस्तक बहुत ही सरल भाषा में लिखी गई है। बहुत से चित्र भी दिए गए है। पढ़कर अवश्य लाभ उठाएं। 






चंद्रकांता उपन्यास को पढने के लिए हजारों लोगो ने हिन्दी सीखी थी। इस पर एक लोकप्रिय टीवी सीरियल भी बना था। पेश है आप लोगो की सेवा में मेरी ये भेंट:



क्या उस हवेली में सचमुच आत्मा निवास करती थी।
जानने के लिए पढिये ये कॉमिक्स।
दिल के मरीज इसे न पढ़े। यह अत्यन्त डरावनी है।









32. मृत्युदंड - नागराज (कॉमिक्स)
नागराज ने किया था अपराध...
उसे सुनाई गई मौत की सजा। 
फिर क्या हुआ?








इस पुस्तक में प्रसिद लेखक खलील जिब्रान की श्रेष्ठ कहानियाँ दी हुई है । खलील जिब्रान की कहानियाँ पढने में बहुत ही मजेदार और भाषा बिल्कुल सरल होती है। सभी कहानियाँ दिल को छूने वाली है।







सेवासदन - उपन्यास (प्रेमचंद) Sevasadan - Novel by Premchand
यह प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपन्यास है। पढने में रोचक और उच्चकोटि का उपन्यास है.



यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक श्री विनोदशंकर व्यास के चुने हुए हास्य-व्यंग्य लेखों का संग्रह है। पढने में बहुत ही मनोरंजक है। आशा है, आपको पसंद आयेगी।



36. 12 घंटे - उपन्यास (यशपाल)
यशपाल हिन्दी साहित्य में एक जाना पहचाना नाम है। वे स्वतंत्रता सेनानी रहे। बहुत साल जेल में गुजारे . उनकी शादी भी जेल में हुई। शायद यह भारत की पहली शादी थी जो जेल में हुई।
जेल में ही उन्होंने अपना बहुत सा साहित्य रचा। जेल से बाहर आकर उन्होंने 'विप्लव' पत्रिका शुरू की।

१२ घंटे उनका एक यादगार उपन्यास है।



37. आग और धुआं - उपन्यास(आचार्य चतुरसेन)
आचार्य चतुरसेन शास्त्री हिन्दी भाषा के एक महान उपन्यासकार थे । इनका अधिकतर लेखन ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित था । इनकी प्रमुख कृतियां सोमनाथ , वयं रक्षाम: और वैशाली की नगर वधू इत्यादि हैं ।
प्रस्तुत उपन्यास भी एक बहुत प्रसिद्ध उपन्यास है । एक बार अवश्य पढ़े।
उनके अन्य प्रसिद्ध उपन्यास है:
वैशाली की नगरवधू
गोली
सोना और ख़ून
धर्मपुत्र आदि





38. लज्जा - उपन्यास (तसलीमा नसरीन)
पेश है आप सभी के लिए तसलीमा नसरीन का उपन्यास: लज्जा
१९९३ में लिखा गया यह उपन्यास कई देशो में प्रतिबंधित है।
तसलीमा नसरीन एक बांग्लादेशी लेखिका हैं जो नारीवाद से संबंधित विषयों पर अपनी प्रगतिशील विचारों के लिये चर्चित और विवादित रही हैं। बांग्लादेश में उनपर जारी फ़तवे की वजह से आजकल वे कोलकाता में निर्वासन की ज़िंदगी बिता रही हैं। हालांकि कोलकाता में विरोध के बाद उन्हें कुछ समय के लिये दिल्ली और उसके बाद फिर स्वीडन में भी समय बिताना पड़ा है लेकिन इसके बाद जनवरी २०१० में वे भारत लौट आईं।
उन्होंने भारत में स्थाई नागरिकता के लिये आवेदन किया है लेकिन भारत सरकार की ओर से उस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
स्त्री के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए तसलीमा नसरीन ने बहुत कुछ खोया। अपना भरापूरा परिवार, दाम्पत्य, नौकरी सब दांव पर लगा दिया। उसकी पराकाष्ठा थी देश निकाला।



39. दुर्गेश-नंदिनी -उपन्यास ( बंकिम चंद्र )
दुर्गेश-नंदिनी बंकिम चंद्र का एक रोमांटिक उपन्यास है। यह उनकी पहली प्रकाशित रचना भी मानी जाती है।
यह उपन्यास काफी प्रसिद्ध हुआ था।
प्रस्तुत है इस उपन्यास के कुछ अंश :
बंगला सन् 997 की गर्मी के अन्त में एक दिन एक घुड़सवार पुरुष विष्णुपुर से मान्दारण की राह में अकेले जा रहा था। सूर्य को अस्ताचलगामी देख सवार ने तीव्रता से घोड़ा बढ़ाया, क्योंकि सामने ही बहुत बड़ा मैदान था न जाने कब सन्ध्या समय प्रबल आँधी पानी आरम्भ हो तो उस मैदान में निराश्रय को बहुत कुछ कष्ट हो सकता था। मैदान पार करते-करते सूर्यास्त हो गया; धीरे-धीरे सान्ध्य आकाश में नील नीरदमाला घिरने लगी। शाम ही से ऐसी गहरी अँधियारी छा गई कि घोड़े को आगे बढ़ाना कठिन हो गया। यात्री केवल बिजली की चमक पर किसी तरह राह चलने लगा।

थोड़ी ही देर में हाहाकार करती हुई आँधी चली और साथ ही साथ प्रबल वृष्टि भी होने लगी। घुड़सवार को अपनी राह चलने में कुछ भी स्थिरता न मिली। घोड़े की लगाम ढीली करके वह आप ही आप चलने लगा। इसी प्रकार कुछ दूर चलने पर सहसा घोड़े के पैर में किसी कड़ी वस्तु की ठोकर लगी। उसी समय एक बार बिजली चमकने पर सवार ने चकित होकर देखा कि सामने ही कोई बहुत बड़ी श्वेत वस्तु पड़ी है। उस श्वेत ढेक को कोई झोपड़ी समझसवार उछलकर जमीन पर उतर पड़ा। उतरते ही सवार ने देखाकि पत्थर की बनी सीढ़ियों से घोड़े को ठोकर लगी है, इसलिए पास ही कोई आश्रय स्थान समझकर उसने घोड़े को छोड़ दिया; स्वयं अन्धकार की वजह से सावधानी से सीढ़ियाँ तय करने लगा।

बिजली की चमक से मालूम हुआ कि सामने ही कोई अट्टालिका और एक देव मन्दिर है। कौशल से मन्दिर के छोटे द्वार पर पहुँचकर उसने देखा कि द्वार बन्द है; हाथ फेरने से जान पड़ा किद्वार बाहर की ओर से बन्द नहीं है। एक सुनसान मैदान में बने मन्दिर में इस समय किसने भीतर से द्वार बन्द कर लिया है, इस चिन्ता से यात्री कुछ विस्मित और कौतूहलाविष्ट हुआ। सिर पर प्रबल वेग से पानी पड़ रया था; इसलिए देवालय में कोई है, यह समझकर पथिक बार-बार द्वार खटखटाने लगा, किन्तु कोई भी दरवाजा खोलने न आया। इच्छा हुई कि लात मारकर दरवाजा खोल लें; किन्तु देवालय का अपमान होने की वजह से पथिक ने वैसा नहीं किया।

फिर भी वह द्वार पर जितनी जोर से हाथ पटक रहा था, उसे लकड़ी का द्वार अधिक देर तक बर्दाश्त न कर सका शीघ्र ही बाधा दूर हुई। द्वार खुल जाने पर युवक ने जैसे ही मन्दिर में प्रवेश किया; वैसे ही मन्दिर के भीतर से धीमी चीख की ध्वनि उसके कानों में सुनाई दी, और उस समय खुले मन्दिर की राह से तेज हवा आने से वहाँ जो टिमटिमाता चिराग जल रहा था, वह भी बुझ गया। युवक को कुछ भी दिखाई न दिया कि मन्दिर में कौन मनुष्य है, या देवमूर्ति ही कैसी है। अपनी ऐसी हालत देख निर्भीक युवक ने सिर्फ थोड़ा मुस्कराकर पहले भक्ति के आवेश में मन्दिर की अदृश्य मूर्ति की ओर प्रणाम किया, फिर उठकर अन्धकार में आवाज दी-मन्दिर में कौन है ?’’

किसी ने भी सवाल का जवाब न दिया, किन्तु कानों में जेवरों की झनकार की ध्वनि सुनाई दी। तब पथिक ने अधिक न कुछ कहकर वृष्टि धारा और हवा के आने की राह को बन्द किया और टूटी हुई अर्गला के बदले अपने शरीर को द्वार से लगाकर फिर कहा-‘‘मन्दिर में चाहे कोई भी हो, सुनो मैं द्वार पर सशस्त्र बैठा हूँ। मेरे विश्राम में विघ्न डालने वाला कोई पुरुष होगा तो उसे फल भोगना पडेगा; यदि स्त्री हो तो निश्चित होकर सो रहो। राजपूत के हाथ में तलवार और ढाल होने से तुम लोगों के पैर में कुश का अंकुर भी न लगेगा।’’

आप कौन हैं ?’’ स्त्री के स्वर ! में किसी ने यह प्रश्न किया।
प्रश्न सुनकर विस्मय के साथ पथिक ने कहा-स्वर से जान पड़ता है कि यह प्रश्न किसी सुन्दरी ने किया है। मेरे परिचय से आपको क्या ?’’
मन्दिर के भीतर से आवाज आई-हम लोग बहुत डर गई है।’’
युवक ने कहा-‘‘मैं चाहे जो होऊँ, मुझमें आप लोगों को अपना परिचय देने की शक्ति नहीं, किन्तु मेरे उपस्थित रहते अबलाओं के लिए किसी प्रकार के विध्न की आशंका नहीं है।’
रमणी ने जवाब दिया-‘‘आपकी बात सुनकर मुझे कुछ साहस हुआ, नहीं तो अब तक हम सब भय से अधमरी हो रही थीं। अब तक मेरी सहचरी आधी बेहोश है। हम सब सन्ध्या समय इन शैलेश्वर शिव की पूजा के लिए आई थी। इसके बाद आँधी-पानी आने पर हम लोगों के वाहक दास दासी हमें छोड़कर कहाँ चले गये, कुछ पता नहीं।’’
युवक ने कहा-चिन्ता न करिये, विश्राम कीजिए। कल सबेरे मैं आप लोगों को घर पहुँचा दूँगा।’’
रमणी ने कहा-‘‘शैलेश्वर आपका मंगल करें।’’
आधी रात को आँधी-पानी समाप्त होने पर युवक ने कहा-‘‘आप लोग यहाँ कुछ देर तक साहस कर ठहरें। मैं एक दीपक लाने के लिए पास के गाँव में जाता हूँ।’’
यह सुनकर जो स्त्री बात कर रही थी, उसने कहा-‘‘महाशय, गाँव तक जाने की जरूरत नहीं। इस मन्दिर का रक्षक एक नौकर समीप ही कहीं रहता है। चाँदनी निकल आई है, मन्दिर के बाहर ही आपको उसकी झोपड़ी दिखाई देगी। वह आदमी अकेला मैदान में रहता है, इसलिए वह घर में सदा आग जलाने की सामग्री रखता है।’’
युवक ने मन्दिर के बाहर आकर चाँदनी में मन्दिर रक्षक का घर देखा। उसने घर के द्वार पर जाकर उसे जगाया। मन्दिर रक्षक भयभीत हो, पहले द्वार न खोल एक ओर से झांककर देखने लगा। अच्छी तरह देखने पर उसे पथिक युवक में डाकू होने का कोई लक्षण दिखाई न दिया। विशेषतः उनके कहे अनुसार स्वर्णमुद्रा पाने का लोभ छोड़ना उसके लिए कष्टसाध्य हो गया। सात- पाँच का विचार कर मन्दिर रक्षक ने द्वार खोल प्रदीप जला दिया।
पथिक ने प्रदीप लाकर देखा कि मन्दिर में संगममर की शिवमूर्ति स्थापित है। उस मूर्ति के पिछले हिस्से में केवल दो स्त्रियाँ हैं। इनमें जो नवीना थी, वह प्रदीप देखते ही माथे का घूँघट खींच नीची निगाह कर बैठी, किन्तु उसके कपड़ों के भीतर से हीरा- जड़ा जूड़ा और विचित्र कारीगरी से बनी पोशाक और उस पर रत्नों के आभूषण की परिपाटी देख पथिक समझ गया कि यह नवीना किसी हीन वंश में उत्पन्न नहीं। दूसरी स्त्री के पहनावे में उसने कुछ कमी देख पथिक ने समझ लिया कि यह नवीना की सहचारिणी दासी होगी; फिर भी दासियों की अपेक्षा सम्पन्न है-उम्र पैंतीस वर्ष होगी।
सहज ही युवा पुरुष समझ गया कि उम्र में जो अधिक है, उसी के साथ इनकी बातचीत हो रही थी। उसने विस्मयपूर्वक यह भी देखाकि इन दोनों में किसी का भी पहनावा इस देशकी स्त्रियों जैसा नहीं, दोनों ही पश्चिम देशीय अर्थात् हिन्दुस्तानी औरतों जैसा कपडा पहने हैं। युवक मन्दिर के भीतर उपयुक्त स्थान में प्रदीप रख रमणियों के सामने खडा हो गया। तब उसके शरीर पर दीप की रोशनी पड़ने से रमणियों ने देखा कि पथिक उम्र में पचीस वर्ष से अधिक न होगा।
शरीर इतना लम्बा कि इतनी लम्बाई अशोभा का कारण होती, किन्तु युवक की छाती की चौड़ाई और सर्वाग के भरपूर भराव से वह लम्बाई शोभा सम्पन्न हो गई है। वर्षा से उत्पन्न नई दूब के समान अथवा उससे भी अधिक कान्ति थी; वसन्त प्रसूत नवीन पत्तों के समान वर्ण पर राजपूतों का पहनावा शोभा दे रहा था; कमर के कटिबन्ध में म्यान सहित तलवार और लम्बे हाथों में लम्बा शूल था; माथे पर साफा, उसपर हीरे का एक टुकड़ा, कान में मोतियों सहित कुण्डल गले में रत्नो का हार था।
एक-दूसरे को देख दोनों ही परस्पर परिचय जानने के लिए विशेष व्यग्र हुए किन्तु कोई भी परिचय पूछने की अभद्रता न कर सका।



40. विश्वासघात - उपन्यास (गुरुदत्त)


विश्वासघात गुरुदत्त का एक महान उपन्यास है।
युवावस्था से ही राजनीतिज्ञों से सम्पर्क, क्रान्तिकारियों से समीप का संबंध तथा इतिहास का गहन अध्ययन-इन सब की पृष्ठभूमि पर ‘‘सदा वत्सले मातृभूमे’’ श्रृंखला में चार राजनीतिक अत्यन्त रोमांचकारी एवं लोमहर्षक उपन्यास श्री गुरुदत्त ने हिन्दी जगत् को दिये है-
1.विश्वासघात
2.देश की हत्या
3.दासता के नये रूप
4. सदा वत्सले मातृभूमे !
समाचार पत्र, लेख, नेताओं के वक्तव्यों के आधार पर उपन्यास की रचना की गई है ! उपन्यासों के पात्र राजनीतिक नेता तथा घटनाएं वास्तविक हैं।
अवश्य पढ़ें



41. देवांगना - उपन्यास (आचार्य चतुरसेन)
आचार्य चतुरसेन शास्त्री हिन्दी भाषा के एक महान उपन्यासकार थे । इनका अधिकतर लेखन ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित था । इनकी प्रमुख कृतियां सोमनाथ , वयं रक्षाम: और वैशाली की नगर वधू इत्यादि हैं ।
आचार्य चतुरसेन के उपन्यास रोचक एवं दिल को छूने वाले होते है।
देवांगना भी एक ऐसा ही उपन्यास है।






42. संकल्प - उपन्यास (देवीदयाल चतुर्वेदी)
संकल्प देवीदयाल चतुर्वेदी का एक प्रसिद्ध उपन्यास है। अवश्य पढ़ें।




43. तब की बात और थी - हास्य व्यंग्य (हरिशंकर परसाई)
हरिशंकर परसाईं (जन्म: 22 अगस्त¸1924) हिंदी के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। उनका जन्म जमानी¸ होशंगाबाद मध्य प्रदेश मे हुआ था। वे हिंदी के पहले रचनाकार है¸ जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दरजा दिलाया और उसे हल्के–फुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा है। उनकी व्यंग्य रचनाएँ हमारे मन में गुदगुदी पैदा नहीं करतीं¸ बल्कि हमें उन सामाजिक वास्तविकताओं के आमने–सामने खड़ा करती है¸ जिनसे किसी भी व्यक्ति का अलग रह पाना लगभग असंभव है। लगातार खोखली होती जा रही हमारी सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में पिसते मध्यमवर्गीय मन की सच्चाइयों को उन्होंने बहुत ही निकटता से पकड़ा है। सामाजिक पाखंड और रूढ़िवादी जीवन–मूल्यों की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने सदैव विवेक और विज्ञान–सम्मत दृष्टि को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी भाषा–शैली में खास किस्म का अपनापा है¸ जिससे पाठक यह महसूस करता है कि लेखक उसके सामने ही बैठा है। 
तब की बात और थी में परसाई जी के चुने हुए दिल को गुदगुदाने वाले हास्य व्यंग्य लेख दिए हुए है।
अवश्य पढ़े।



44. प्रेमकांता संतति - उपन्यास (शम्भूप्रसाद उपाध्याय)
चंद्रकांता उपन्यास की लोकप्रियता के बाद ऐयारी और तिलिस्म पर आधारित कई उपन्यास लिखे गएइनमे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ थाशम्भूप्रसाद उपाध्याय द्वारा लिखित प्रेमकांता और प्रेमकांतासंतति
इस उपन्यास को कुल  भागों में बांटा गया है 
1st Part
2nd Part


45.परिणीता - उपन्यास (शरत चंद्र)
परिणीता शरत चंद्र का एक मशहूर उपन्यास है। इस पर हिन्दी फ़िल्म भी बन चुकी है। पुस्तक में भारतीय समाज में नारी की स्थिति का वर्णन किया गया है।अत्यन्त मार्मिक और रोचक उपन्यास है।



मंझली बहन शरत चंद्र का एक रोचक और मार्मिक उपन्यास है। उपन्यास में बताया गया है कि एक नारी चाहे तो किसी गैर को भी अपना सकती है और चाहे तो किसी अपने को भी पराये जैसा बना सकती है,



47. दायरे - उपन्यास (गुरुदत्त)
महान लेखक गुरुदत्त का यह एक महान उपन्यास है। अवश्य पढ़ें।





48. उड़ते पत्ते - उपन्यास (देवीदयाल चतुर्वेदी)


उड़ते पत्ते उपन्यास श्री देवीदयाल चतुर्वेदी का ११ वां मौलिक उपन्यास है। इनके उपन्यास काफ़ी रोचक होते है।








राही मासूम राजा हिन्दी के जाने माने साहित्यकार है। उन्होंने बहुतसे उपन्यास और फिल्मों की पटकथाएं लिखी है। उनका एक चर्चित टीवी धारावाहिक 'नीम का पेड़' तो आपने देखा ही होगा।
आधा गाँव उनका एक चर्चित उपन्यास है।
राही मासूम रज़ा का बहुचर्चित उपन्यास “आधा गांव” १९६६ में प्रकाशित हुआ जिससे राही का नाम उच्चकोटि के उपन्यासकारों में लिया जाने लगा। यह उपन्यास उत्तर प्रदेश के एक नगर गाजीपुर से लगभग ग्यारह मील दूर बसे गांव गंगोली के शिक्षा समाज की कहानी कहता है। राही नें स्वयं अपने इस उपन्यास का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा है कि “वह उपन्यास वास्तव में मेरा एक सफर था। मैं गाजीपुर की तलाश में निकला हूं लेकिन पहले मैं अपनी गंगोली में ठहरूंगा। अगर गंगोली की हकीकत पकड़ में आ गयी तो मैं गाजीपुर का एपिक लिखने का साहस करूंगा”।



ये उपन्यास बंकिमचंद्र का दूसरा प्रकाशित उपन्यास था।

जब एक बड़े जमींदार के लड़के ने एक तांत्रिक की लड़की से प्रेम विवाह किया तो समाज में एक तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। दुनिया से दूर रहकर जंगल में पली और बड़ी हुई वो लड़की क्या समाज में अपनी जगह बना सकी ? पढिये मन को झकझोर देने वाला ये उपन्यास जिसने बंकिम चंद्र को रातों-रात प्रसिद्ध कर दिया.




Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
back to top